काशीपुर, मई 4 -- उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में आठ दिन पहले लापता युवक की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। यह खुलासा युवक की नहर से लाश मिलने के बाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी गुड्डी और मसवासी निवासी कपिल मौर्य उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला ने एक साल पुराने अफेयर अपने 10 साल पुराने शादी के संसार को उजाड़ दिया। महिला दो बच्चों की मां है। चार पहले ही हत्या की योजना बना ली थी। जानकारी के मुताबिक एक मई को रामपुर स्वार के गांव खानपुर उत्तरी निवासी चंद्रवती पत्नी राम प्रसाद ने आईटीआई थाने में 32 वर्षीय बेटे कुलवंत सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दी। बताया कि उनका बेटा 25 अप्रैल को पत्नी गुड्डी से मिलने बांसखेड़ा गया था, लेकिन वह नहीं लौटा। जब उन्होंने बहू से पूछा तो उस...