मुरादाबाद, मार्च 15 -- मझोला थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मां घर से नकदी-जेवर लेकर किसी के साथ भाग गई। पति ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति पर बहलाफुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया है। थाना मझोला के लाइनपार क्षेत्र निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी युवती से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 7 मार्च को उसकी 26 वर्षीय पत्नी बिना बताए किसी व्यक्ति के साथ चली गई। जाते समय वह अपने साथ घर में रखी 40 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहलाफुसला कर भगा ले जाने का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...