संवाददाता, जुलाई 12 -- Suicide due to extramarital affair : उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली दो बच्चों की मां का फतेहपुर में रहने वाले एक बच्चे के पिता से लव अफेयर हो गया। दोनों, शनिवार को कानपुर के घंटाघर स्थित एक होटल में मिले। दोनों ने वहां जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। महिला अपने घर से गुस्से में यह कहते हुए निकली थी कि जहर खाकर जान दे दूंगी। दोनों ने सुसाइड क्यों किया? इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि 33 वर्षीय दिग्विजय सिंह ग्राम रमवां पंथुवा थाना राधानगर फतेहपुर का रहने वाला था और रेलवे में कोच अटेंडेंट था। वह शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद घंटाघर स्थित सूर्या होटल में 33 वर्षीय प्रेमिका शिवांगी तिवारी के साथ पहुंचा था। शिवांगी उन्नाव कोतवाली क्षेत्र क...