गढ़वा, जून 7 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रेम संबंधों से जुड़ा एक मामला इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक विवाहित महिला अपने पति और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज करने के बाद सामाजिक रीति-रिवाज से भी विवाह कर लिया। घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार काजल कुमारी की शादी वर्ष 2018 में पतरातू थाना निवासी सत्येंद्र सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुई थी। विवाह के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था। उस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। बड़ा पुत्र लकी कुमार लगभग छह वर्ष का है जबकि पुत्री खुशी कुमारी की करीब चार वर्ष बताई जाती है। परिजनों के अनुसार 2 अप्रैल 2026 को काजल अचानक अपने घर से चली गई। बताया जाता है कि वह अपने पत...