खगडि़या, सितम्बर 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत नि:शुल्क उपचार के लिए दो बच्चियोंे को जेएलएनएमसीएच भागलपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि अलौली प्रखंड की 12 वर्षीय शिवानी कुमारी क्लब फुट से तथा गोगरी प्रखंड की बच्ची तान्या कुमारी कटे होंठ से ग्रसित हैं। आरबीएसके टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान दोनों बच्चियों की पहचान की गई, जिसके बाद आवश्यक उपचार हेतु उन्हें उनके अभिभावकों के साथ 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से भागलपुर भेजा गया।दोनों बच्चियों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। आरबीएसके के माध्यम से बच्चों में जन्मजात एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सा संस्थान तक पहचाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्...