रांची, मई 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चिरवातरी और हरिणलेटा जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज के गंझू परिवार की किरण और पूजा संसाधनों के अभाव में आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रही हैं। किरण पिछले तीन साल और पूजा एक साल से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बुढ़मू में नामांकन के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का दाखिला नहीं हो सका है। परिजनों ने विद्यालय से नामांकन नहीं होने का कारण पूछा तो बताया गया कि उनके घर से पहले ही एक बच्ची का नामांकन हो चुका है, इसलिए दूसरी बच्ची का नामांकन संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करें विद्यालय के इस रवैये को लेकर खरवार-भोगता समाज में नाराजगी है। खरवार भोगता समाज विकास संघ बुढ़मू के अध्यक्ष बसारथ गंझू और यूथ अध्यक्ष प्रदीप भोगता ने...