अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- रानीखेत। मुख्य सड़क घेरकर अवैध रूप से फड़ लगाने वालों पर छावनी प्रसाशन का डंडा गरजा। कार्रवाई करते हुए दो फड़ का सामान जब्त किया। कई का सामान भी हटाया। शनिवार को नगर के सदर बाजार में अभियान चलाया गया। सड़क घेरकर बैठे फड़ व्यापारियों को वहां से हटाया गया तथा भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। दो फड़ व्यापारियों का सामान भी जब्त कर लिया गया। नगर में आए दिन लग रहे जाम के चलते छावनी प्रसाशन ने पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...