दो फीसदी ब्याज पर ऋण का झांसा देकर 99 हजार ठगे
अल्मोड़ा, मई 21 -- अल्मोड़ा। साइबर ठग ने एक व्यक्ति को दो फीसदी ब्याज पर पांच लाख रुपये का ऋण देने का झांसा देकर 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद देघाट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक उपराड़ी देघाट निवासी ग्रामीण की ओर से तहरीर मिली है। कहना है कि 11 मार्च को उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से एसबीआई की फाइनेंस सिर्वस एप डाउनलोड किया। एप खोलते हुए उन्हें एक नंबर से कॉल आ गई। पीड़ित ने सामने वाले से पांच लाख रुपये ऋण दिलाने की बात कही। इस पर आरोपी ने दो फीसदी ब्याज पर ऋण देने की हामी भरी। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.