औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- गोह प्रखंड में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के संचरण अवर प्रमंडल गोह के एसडीओ सेराज अहमद ने बताया कि गोह 33 केवी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक गोह-आंती फीडर पर भी मेंटेनेंस कार्य होगा। दोनों फीडरों पर काम रहने के कारण निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...