लखीमपुर खीरी, जून 6 -- Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में दो फीट जमीन की खातिर मासूम की हत्या से पूरा गांव दहल उठा। अपनों ने ही धारदार हथियार से गला रेतकर घर का चिराग बुझा दिया। हत्यारों ने मासूम की मां को भी नहीं छोड़ा, उसे भी लहूलुहान कर दिया। अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने से अब महिला का वंश ही खत्म हो गया। जिसने भी इस निर्मम हत्या के बारे में सुना, उसका कलेजा दहल गया। रात को रवि की गला रेतकर हत्या करने के बाद शुक्रवार सुबह उसके घर सिर्फ चीखें, सिसकियां और खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। निघासन कोतवाली के तारानगर गांव में एक छप्पर के नीचे जिंदगी काटने वाली ज्ञानदेवी को अपनी इकलौती संतान आठ साल के बेटे रवि का ही सहारा था। उसी का मुंह देखकर वह अपनी जिंदगी काट रही थी। उसका पति रामप्रसाद मानसिक रूप से कमजोर होने की वजह से वहां ...