जमशेदपुर, अगस्त 22 -- टाटा स्टील में तीन चरणों के बाद बुधवार को अंतिम रूप से फिटमेंट स्लिप जारी होने के बाद इसमें आए अंतर को लेकर एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने सवाल उठाया है। उल्लेखनीय है कि प्रबंधन ने वेज रिवीजन समझौते का फिटमेंट स्लिप चार चरणों में जारी किया है। कंपनी ने 17 अगस्त को दो बार एसएपी मॉड्यूल के टीएसएल-एचएएनए पोर्टल पर फिटमेंट स्लिप जारी किया था। कई कर्मचारियों ने इस फिटमेंट स्लिप को डाउनलोड कर लिया था। इसके पहले एक दिन रात ग्यारह बजे पोर्टल पर जारी किया गया था। लेकिन उसे भी दूसरे दिन सुबह 9 बजे हटा लिया गया था। यह भी पढ़ें- वेज रिवीजन समझौते में ओल्ड सीरीज के साथ एनएस ग्रेड कर्मियों को भी नुकसान दो बार एमजीबी को जोड़ा गया है। इसलिए एक बार जनवरी 2025 को दिये गये एमजीबी पर इंक्रीमेंट का एक हिस्सा तथा शेष हिस्सा 1 अप्रैल 2026 से...