जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- काको ,निज संवाददाता। अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने काको मुसहरी में सोमवार देर शाम छापेमारी कर दो वांछित आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदन मांझी और कुंदन मांझी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ मारपीट और हत्या के प्रयास के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज थी। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस की पकड़ से दूर थे। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि होते ही एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

हि...