हजारीबाग, मई 27 -- चुरचू, प्रतिनिधि। चरही थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में चरही थाना कांड संख्या 81/25 के प्राथमिक अभियुक्त वाजिद अंसारी, पिता इराइल अंसारी, ग्राम कजरी, थाना चरही, जिला हजारीबाग शामिल हैं। वहीं दूसरे मामले में कटकमदाग थाना कांड संख्या 117/19, जीआर संख्या 270/22 के एनबीडब्ल्यू वारंट से संबंधित महिला अभियुक्त सुनीता देवी, पति स्वर्गीय भुवनेश्वर सिंह, ग्राम चरही, थाना चरही, जिला हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत दोनों की गिरफ्तारी की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- स्थायी वारंटी गया जेल

हिंदी हिन्दुस्तान ...