सीवान, मार्च 26 -- नौतन,एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में पुलिस ने मंगलवार की रात छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटी गलिमापुर गांव का दीना चौधरी तथा महेश चौधरी है। जिनके विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार पूर्व में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद भी दोनों वारंटी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष के निर्देशन में टीम गठित कर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटी को उनके गांव से ही दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी की तलाश पुलिस काफी दिनों से कर रही थी। जिन्हे पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.