लखीसराय, जनवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में शिक्षा विभाग एवं बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई। बैठक में परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी, जबकि मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से शुरू होगी। कदाचार पर पूर्ण रोक लगाने के लिए इस वर्ष पहले से अधिक सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, व...