गाजीपुर, जनवरी 16 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। सम्राट अशोक क्लब की ओर से दो फरवरी को 30 वीं धम्म लटिया महोत्सव सम्राट अशोक स्तम्भ जमानियां परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें नेपाल, थाइलैंड सहित देश विदेश के सैकड़ों दार्शनिक, इतिहासविद भाग लेगे। महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय संबधों को मधुर बनाने में बुद्ध और सम्राट अशोक महान के विचारों की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित होगी। इस महोत्सव को लेकर देवकली में बैठक हुई। सम्राट अशोक क्लब की महिला नेता गीता मौर्या ने कहा सम्राट अशोक की ओर से 2251 वर्ष पूर्व में निर्मित तथा अलेक्जेडर कनिंघन द्वारा खोजी गयी आठ सिंहों वाली दो लाटो में से एक लाट जमानियां तथा दूसरी लाट तक्षशिला में है। इन दोनों लाटों में पीठ से पीठ सटाए हुए आठ शेरों द्वारा आठों दिशायों में धम्म गर्जना की प्रस्तुती है। जो गौरवशाली इतिह...