गया, मार्च 17 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के संकाय सदस्य डॉ. जितेंद्र राम एवं डॉ. पारिजात प्रधान ने सिंगापुर और मलेशिया में साउथ एशियन सोशियोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए। संसाधन व्यक्ति के रूप में समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र राम ने 'दलितों के बीच सामाजिक बहिष्करण एवं स्थिति निर्माण: एक अनुभवजन्य अध्ययन' विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने एक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की तथा सम्मेलन के प्लेनरी सत्र में भी संसाधन व्यक्ति के रूप में योगदान दिया। वहीं, समाजशास्त्रीय अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पारिजात प्रधान ने 'पहचान, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय: आधुनिक समाजों में असमानताओ...