पूर्णिया, सितम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश ने निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की शिकायत के साथ-साथ समय से पूर्व विद्यालय में छुट्टी देने के मामले में दो प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। 22 सितंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार प्रकाश द्वारा बैसा प्रखंड अन्तर्गत विद्यालयों के निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। इस संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जारी कार्यालय आदेश में जिक्र किया गया है कि बैसा प्रखंड अन्तर्गत मध्य विद्यालय पलमकाफ का अपराह्नन 2 बजकर 40 मिनट पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं दिये जाने की शिकायत की गयी तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी पाठ्य टीका का...