इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- इटावा, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) मुख्यालय के द्वारा लगातार प्रदेश के ब्लड बैंक में अनियमितताओं को लेकर छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को मुख्यालय से गठित अंतर्जनपदीय औषधि निरीक्षकों की टीम ने जिले के प्राइवेट ब्लड बैंक को चेक किया और खामियां मिलने पर दो ब्लड बैंक को कारण बताओं नोटिस देने के साथ उनके संचालन पर भी अस्थाई रोक लगा दी है । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार कानपुर नगर औरैया रायबरेली तथा अंबेडकर नगर के ड्रग इंस्पेक्टर्स ने शहर में फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अचिंत्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर और मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड सेंटर आईटीआई चौराहा आगरा रोड इटावा को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान मुख्य रूप से रक्त एवं रक्त घटकों के अनिवार्य तापमान पर भंडारण म...