भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर। नाथनगर के सीटीएस में बीएमपी की ट्रेनिंग कर रहे दो प्रशिक्षु सोमवार को जीरोमाइल के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बाइक सवार दोनों घायलों को पुलिस ने मायागंज पहुंचाया। घायल आजाद को सिर में चोट के कारण बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल रहमान को इलाज के बाद पुलिस अपने साथ ले गई। गोगरी जमालपुर निवासी व रहमान के भाई जावेद ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घर के लोग मायागंज अस्पताल आए है। दोनों घायलों का घर आसपास ही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.