बस्ती, सितम्बर 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के दो प्रगतिशील किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सम्मानित किया। प्रगतिशील किसान रिटा. केसी मिश्र को प्राकृतिक कृषि के लिए श्रेष्ठ कार्य करने व विविधता पूर्ण खेती के लिए सम्मानित किया गया।इसी प्रकार प्रगतिशील किसान आज्ञाराम वर्मा को गन्ने की उन्नतिशील खेती के लिए सम्मान पत्र दिया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दोनों किसानों को सम्मानित होने पर पंकज त्रिपाठी, अनुराग शुक्ल व अन्य ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...