भागलपुर, मार्च 15 -- प्रखंड के दो पैक्सों में होने वाली चुनाव को लेकर यहां तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि प्रखंड के दो पैक्स श्रीरामपुर एवं धांधी बेलारी पैक्स के अध्यक्ष का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। श्रीरामपुर पैक्स में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 1399 है। इसी प्रकार धांधी बेलारी पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी हैं। यहां 1093 मतदाता हैं। मतदान 18 मार्च को होगा। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना का कार्य किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...