वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति शुरू हो गई है। मंगलवार को गेल इंडिया वाराणसी की ओर से दो पैकेजिंग कारखानों में पीएनजी आपूर्ति शुरू की गई। अगले माह तक दर्जनभर कारखानों में पीएनजी आपूर्ति शुरू की जाएगी। गेल वाराणसी के जीएम सुशील कुमार और उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने इसका उद्घाटन किया। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण पिछले दिनों कई इकाइयों में उत्पादन प्रभावित हुआ था। पैकेजिंग इकाइयों पर सर्वाधिक असर पड़ा था और कारखाने बंद भी करने पड़े थे। उद्घाटन के मौके पर गेल के जीएम गौरीशंकर मिश्रा, डीजीएम नवाजिश अली अंसारी, दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश भाटिया, महासचिव नीरज पारिख, उपाध्यक्ष अनुपम देवा, प्रवीण सिंह, चंदन कुमार, देबाशीष साहू, अंजनी कुमार सिंह, महेंद्र अरोड़ा, संजय चौरसि...