सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- लंभुआ, संवाददाता। संघ पीठ के छह सदस्यों के निर्णय पर बार अध्यक्ष ने दो पूर्व बार अध्यक्ष तथा दो पूर्व महामंत्री को संघ की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष व एक वर्ष के लिए निष्कासित कर अर्थ दंड लगाया है। निष्कासित पदाधिकारियों ने इसे रंजिशन करार दिया है। लंभुआ तहसील परिसर में बार अध्यक्ष सचिव राज बहादुर श्रीमाली के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष रामसागर पाठक ने कहा कि संघपीठ के छह सदस्यों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2023 -24 के महामंत्री राजेश प्रताप सिंह तथा अध्यक्ष गणेश प्रसाद पांडे को संघ के नए सदस्य बनाए जाने में अनियमितता व बाईलाज कके उल्लंघन के कारण दोनों को तीन वर्ष के लिए संघ की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है तथा ढाई हजार रुपए अर्थ दंड भी ल...