दो पुल के अभाव में बरसात में टापू बन जाता है माराबार गांव,चार जलमीनार खराब, एक कुंआ बना सहारा
लातेहार, जून 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत के अंतर्गत स्थित माराबार गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहा है। गांव में पेयजल, सड़क, आवास और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद दयनीय है। गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है। ग्रामीण लुरुख सिंह, मनबहल सिंह, बुधराम सिंह, रामलगन सिंह, संजय सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि गांव में स्थापित पांच जलमीनारों में से चार पूरी तरह खराब पड़े हैं। गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरे गांव के लोग एकमात्र कुएं के पानी पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि नल-जल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाई गई थी और घर-घर नल भी लगाए गए थे, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.