मेरठ, जून 13 -- शनिवार को गंगनहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। अटेरना पुल पर मौजूद लोगों ने शव को देख उसका वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन इसके बावजूद शव को नहर से बाहर नहीं निकाला जा सका। हैरानी की बात यह रही कि शव आगे बढ़ते हुए दौराला और नानू पुलिस चौकी के सामने से भी गुजर गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अटेरना पुल पर सबसे पहले लोगों की नजर पानी में बह रहे शव पर पड़ी। सूचना के बाद लोगों को उम्मीद थी कि पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- खैरहीं खुर्द गांव के समीप चौसा लाइन नहर से अज्ञात शव बरामद इस बीच शव पानी के बहाव के साथ आगे बढ़ता गया और कई किलोमीटर दूर तक पहुंच गया। लोगों का कहना है कि शव दौराला और नानू पुलिस चौकी क्षेत्...