जहानाबाद, फरवरी 24 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाने की पुलिस ने नारायणपुर गांव से दो पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नारायणपुर गांव निवासी 27 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ लालू है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि नारायणपुर गांव में दो लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है। जिसमें एक युवक द्वारा पिस्तौल लहराया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सूचना पाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस नारायणपुर गांव पहुंची जहां युवक पुलिस गाड़ी देख सरसो की फसल में छिप गया। अचानक पुलिस को देखने के लिए फसल में खड़ा हुआ तो पुलिस की नजर पड़ गयी। पुलिस को देखते ही संतोष कुमार उर्फ लालू भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। युवक शराब के नशे में धुत पाया गया। बाद में घर की तलाशी के दौ...