हाजीपुर, मई 13 -- बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर चौक के पास मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर जिला आसूचना इकाई एवं बिदुपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल एवं एक बाइक के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि एक हथियार तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार हथियार तस्कर महनार थाना क्षेत्र के महनार तारा चौरी गांव निवासी रत्नेश कुमार झा उर्फ मुन्ना झा के पुत्र आयुष कुमार झा बताया गया है।

गिरफ्तारी की जानकारी आयुष कुमार पर पिछले वर्ष महनार थाने में हत्या का प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बिदुपुर थाने में कांड संख्या 229/26 दर्ज कर बुधवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि जिला आसूचना इकाई के द्वार...