मधुबनी, अगस्त 22 -- लौकही, निज संवाददाता। अंधरामठ थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में शुक्रवार को एक देसी पिस्टल के साथ महथौर गोठ के सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष विजय पासवान ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इधर, फुलपरास थाना पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो गोली के साथ सिसवाबरही गांव के सचिन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया। यह जानकारी फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बहुअरवा गांव के बद्री यादव की हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार अभियुक्त की तलाश थी। इसके विरूद्ध फुलपरास थाना में पूर्व से भी कई मामले दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...