दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की अपील पर फैसला 29 मई को
रामपुर, मई 25 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के छोटे बेटे और सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम की अपील पर सोमवार को बहस पूरी हो गई है। अदालत ने अपील पर निर्णय के लिए 29 मई की तारीख मुकर्रर की है। मालूम हो कि भाजपा नेता एवं शहर विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ पूर्व में सिविल लाइंस कोतवाली में केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग-अलग जन्म तिथि से दो पासपोर्ट बनवाए और दोनों का ही अपनी सुविधानुसार इस्तेमाल किया। बाद विवेचना अदालत ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था, जिसका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चला था। जहां से अब्दुल्ला आजम को पिछले दिनों सात साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।
अब्दुल्ला आजम की अपील लोअर कोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ अब्दुल्ला आजम ने एमपी-एम-एलए सेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.