मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी तरीके से दो पासपोर्ट बनवाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस टीम मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। रामपुर थाने की पुलिस के अनुसार एलआईयू की जांच में सामने आया है कि आवेदक मो. इजराइल ने 30 दिसंबर 2003 को पासपोर्ट बनवाया था। इस पासपोर्ट की समाप्ति तिथि 29 दिसंबर 2013 थी। इसमें उनकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 1970, पिता का नाम अंसारी सब्बीर अहमद, माता का नाम अंसारी जाकिरन सब्बीर और पत्नी का नाम श्यानाज बेगम दर्ज था। वहीं दूसरे पासपोर्ट में आवेदक का नाम मो. इजराइल, जन्मतिथि 7 जून 1968, पिता का नाम अंसारी सब्बीर अहमद, माता का नाम अंसारी जाकिरन और पत्नी का नाम अंसारी श्यानाज बेगम दर्ज है। मामले में आरोप है कि आवेदक ने ...