गोरखपुर, मार्च 30 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज क्षेत्र के कृत्तपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर दो पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कृत्तपुरा गांव निवासी विजय कुमार पुत्र राधेश्याम के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 एवं पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12 के तहत मुकदमा दर्ज है। मामले में गोरखपुर न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत उद्घोषणा नोटिस जारी किया गया था। इसी क्रम में सोमवार, 30 मार्च को पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची और नियमानुसार नोटिस की प्रति उसके घर पर चस्पा की। मुनादी कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह, रविकांत निगम, अनुराग सिंह एवं विकास राय शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.