प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- प्रतापगढ़। समाज कल्याण विभाग से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (पूर्ववर्ती नाम-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय), नरायनपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को कराई गई। कक्षा छह, सात, आठ और नौ की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार ने बताया कि पहली पाली में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई गई। इसमें 70 रिक्त सीटों के सापेक्ष 274 छात्र परीक्षा में शामिल रहे। द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से चार बजे तक कराई गई। इसमें कक्षा सात में 10 सीटों के लिए 77 छात्र, कक्षा आठ में 24 सीटों के लिए 64 छात्र और कक्षा नौ में 14 सीटों के लिए 164 छात्र प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...