अमरोहा, अप्रैल 26 -- होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन शनिवार को जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। डीएम नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में कुल दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार तीन दिनों की परीक्षा में कुल 28224 अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। शनिवार को जिले में होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा की दोनों पाली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं। पहली पाली में 4704 पंजीकृत में से 3770 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 934 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 80.14 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 2,129 अभ्यार्थियों ने छोड़ दी होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा दूसरी पाली में 4704 पंजीकृत में से 3847 ने परीक्षा दी जबकि 857 अभ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.