बागपत, फरवरी 25 -- बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पांच दिनों में परीक्षा को दो पालियों में संपन्न कराया जाएग। कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी। पहली पाली सुबह 9.30 से शुरू होगी और 11.30 बजे तक परीक्षा चलेगी। दूसरी पाली दोपहर 12.30 शुरू होगी और 2.30 बजे तक परीक्षा चलेगी। वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र लिखित और मौखिक जिला स्तर पर डायट में तैयार किए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसकी जानकारी दी जाएगी। बीएसए की ओर से प्रश्न पत्रों का प्रकाशन कराकर विद्यालयों तक पहुंचाया जाएग। मूल्यांकन व्यवस्था को कक्षा अनुसार अलग-अलग रखा गया है। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांचवीं तक लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाए...