सीतामढ़ी, अप्रैल 12 -- सीतामढ़ी । जिले में बीपीएससी की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-87/2025) के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में डीएम रिची पांडेय व एसपी अमित रंजन ने संयुक्त आदेश जारी किया है। परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी उन्होंने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों व परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मियों व वीक्षकों को हरहाल में स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संचालित कराने का सख्त निर्देश दिया है।उन्होंने कहा है कि परीक्षा संचालन व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। किसी तरह की कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मी पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने नि...