मुंगेर, मार्च 16 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में न्यायालय परिचारी की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया ।आयोजित न्यायालय परिचारी की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक, के निर्देशानुसार सहरसा पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी । सभी परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही उड़नदस्ता दल भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा था। एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-1) एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार जांच की गई। सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का संचालन पूर्णतः शां...