कानपुर, जून 21 -- कानपुर। राजनारायण खेल संस्थान कानपुर के पहलवान वीरू और आरुष का चयन उप्र सरकार की ओर से संचालित स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में हुआ है। इसमें इन दोनों पहलवानों को 12वीं तक फ्री शिक्षा संग अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं और प्रशिक्षकों के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोनों पहलवान आर्थिक रूप से कमजोर हैं। संस्थान के कोच रामसजन यादव ने बताया कि आरुष मूलतः कानपुर का रहने वाला है और इनके पिता संजय मजदूरी का काम करते हैं। दूसरा खिलाड़ी वीरू मूलतः बलिया का रहने वाला है। जो खेल संस्थान में रहकर ही अभ्यास करते हैं। दोनों खिलाड़ी दो वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय कोच राम सजन यादव की देखरेख में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- दो पहलवानों का स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...