नई दिल्ली, फरवरी 13 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर फरवरी में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली का तापमान पिछले 5 दिनों से सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13, 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर पश्चिम भारत के कुछ मैदानी इलाकों में भी 17 और 18 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में बारिश नहीं होगी। आमतौर पर फरवरी के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हल्की सर्दी होने की वजह से लोगों को धूप में बैठना अच्छा लगता है। लेकिन इस बार अभी से धूप बहुत तेज होने लगी है। सुबह 11 बजे के बाद ही धूप इतनी कड़ी हो जाती है कि बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली का ताप...