आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़। बिलरियागंज थाना की पुलिस ने गोवध का प्रयास करने वाले दो पशु तस्करों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में नियाज के ईंट-भट्ठा के पास से सरफराज और मेराज निवासी मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक चाकू, चापड़ आदि बरामद हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...