दो पशु तस्कर पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
मिर्जापुर, जुलाई 20 -- मिर्जापुर। पशु तस्करी में संलिप्त एक संगठित गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों के विरुद्ध अदलहाट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ ने बताया कि चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के सोनहुल निवासी अमन सिंह तथा वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के महंगवा निवासी संतोष यादव पशु तस्कर हैं। जो संगठित रूप से पशु तस्करी में लिप्त हैं। 16 फरवरी 2025 को पुलिस ने पिकअप से नौ मवेशी बरामद हुए। जबकि दोनों आरोपी भाग निकले थे। दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.