सिमडेगा, जुलाई 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा पुलिस ने दो पशु तस्करो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिसा की तरफ से प्रतिबंधित गोवंशीय लदी गाड़ी सिमडेगा के कोलेबिरा के रास्ते जाने वाली है। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर कोलेबिरा पुलिस रांची सिमडेगा मुख्य मार्ग पर कोलेबिरा टेलीफोन एक्सचेंज के पास बैरिकेटिंग लगाकर सभी वाहनों का जांच करना शुरू की। इसी दौरान देर रात एक कार तेजी से आती नजर आई। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार चालक पुलिस की बैरिकेटिंग और पुलिस कर्मियों को धक्का मारते हुए गुमला की तरफ भागने लगी। तब पुलिस ने पीछा कर कार को रोका। कार में सादिक खान और साकिब भंडारी नामक दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों से जब से पूछताछ की ...