मऊ, जनवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने शनिवार की देर शाम को दबिश देकर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके कब्जे से मैजिक वाहन में वध के लिए ले जाए जा रहे तीन मवेशियों को भी बरामद कर लिया। शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुहल्ला मलिकताहिरपुरा बंधा रोड के पास दबिश देकर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पशु तस्करों की शिनाख्त साहिल निवासी फकरूद्दीनपुर सठियांव थाना मुबारकपुर आजमगढ़, इम्तेयाज निवासी पठानटोला थाना कोतवाली के रूप में किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...