मेरठ, जनवरी 3 -- थाना क्षेत्र के गाव जगेंठी में गुरुवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर पर धावा बोलकर उसके दो पशु चोरी कर ले गए। पीड़ित किसान ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। कंकर खेड़ा सरधना रोड स्थित गांव जंगेंठी निवासी किसान मोनू पुत्र ओमकार ने बताया कि गुरुवार देर रात उनका पूरा परिवार सो गया था, शुक्रवार की सुबह वह और उनका पूरा परिवार उठा तो कमरे में बंधी भैंस और उसका बच्चा कमरे में नहीं था। उन्होंने देखा कि मकान के पीछे के हिस्से पर बनी दीवार पर कुछ लोगों के चढ़ने के पैर के निशान भी है। उन्होंने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो कुछ चोर उनकी उनकी भैंस और उसके बच्चे को चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दे रहे है, उन्होंने इस घटना की सूचना कंकरखेड़ा पुलिस को दी। किसान मोनू ने बताया कि भैंस की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.