दो पर नाबालिग का अपहरण करने का केस दर्ज
मधुबनी, जून 21 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के एक गावं की पीड़िता ने गम्हरिया गांव के शुभचंद्र राम एवं उनकी मां अनिता देवी पर उनके भतीजी का अपहरण कर लेने का अरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। लिखा है कि उनकी भतीजी पिछले एक वर्ष से उनके यहां रह रही थी। 18 जून को वह एक काम से नंदी भौजी चौक गई थी। रास्ते से उसे अपहरण कर लिया गया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के आरोप में दो पर मुकदमा यह भी पढ़ें- मोदनगंज प्रखंड से नाबालिग गायब, दर्ज हुई प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.