साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा (एनएमएमएसएस)का आयोजन 28 मार्च को जैक करेगा। इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। पहले इस परीक्षा का केन्द्र स्थानीय संध्या महाविद्यालय में बनाया गया था। हालांकि अभी वहां पर इंटर परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है तो परीक्षा केन्द्र में बदलाव किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अब इस परीक्षा को केन्द्र स्थानीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स पोखरिया व पुरानी साहिबगंज स्थित अपग्रेड नगरपालिका गर्ल्स हाई स्कूल को बनाया गया है। इस परीक्षा में कक्षा आठ के विद्यार्थी ही शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर 21 मार्च से जैक के बेवसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किया गया है। वहां से परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 10.45...