लातेहार, फरवरी 17 -- बारियातू,प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिये बनाये गए दो परीक्षा केंद्र परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय में शांतिपूर्ण कदाचार मुक्त परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में मैट्रिक के उरांव विषय के 3 में 3 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर कंम्यूटर साइंस व साइकोलॉजी विषय के 15 में 15 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। राजकीय मध्य विद्यालय के केंद्राधीक्षक रूपेश कुमार ने बताया कि प्रथम पाली मैट्रिक के उरांव विषय की परीक्षा में 40 में 40 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। द्वितीय पाली इंटर कंम्यूटर साइंस विषय के 4 में 4 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोनों परीक्षा के...