आजमगढ़, जुलाई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को दो परीक्षा केंद्र पर होगी। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कम्पार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:30 से 5:15 बजे तक होगी। हाईस्कूल परीक्षा के लिए शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। छात्र-छात्राओं को मोबाइल, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी केंद्रों पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- दो परीक्षा केंद्रों पर 28 को होगी इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट प...