हमीरपुर, मार्च 9 -- बिवांर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र विषय की परीक्षा में महज दो पंजीकृत छात्राएं परीक्षा देने पहुंची। इन परीक्षार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन ने वैसे ही चाकचौबंद इंतजाम कराए थे, जैसे आमतौर पर परीक्षा में हो रहे हैं। कुल 18 कर्मियों और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दोनों छात्राओं ने परीक्षा दी। मुस्करा ब्लाक के ग्राम उमरी स्थित शाश्वत शांति इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार पालीवाल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में सोमवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा थी। केंद्र में इस परीक्षा के लिए सिर्फ दो छात्राएं आरुषि सोनी और सन्ध्या पंजीकृत थीं। जिनकी परीक्षा के लिए दो कक्ष निरीक्षक, एक अमोचक, तीन सचल दल, एक परी...