हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। बेस अस्पताल हल्द्वानी में हड्डी रोग विशेषज्ञ के इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। वर्तमान में तैनात एकमात्र डॉक्टर के मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में व्यस्त रहने के कारण, दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर आए मरीजों को बिना उपचार के ही निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बेस अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श के लिए हल्द्वानी शहर के अलावा आसपास के मैदानी इलाकों और सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों से प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर ये मरीज अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करते हैं। मंगलवार को जब मरीज वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस खोलिया से परामर्श लेने पहुंचे, तो ओपीडी में चस्पा नोटिस देखकर उन्हें मायूस होना पड़ा। यह भी पढ़ें- महागामा रेफरल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.